Avimukteshwaranand on Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को पार्टी ने पिछले दिनों उपनेता पद से हटा दिया था. इस बीच शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद उनके समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने राघव चड्ढा को देश का एसेट बताया और कहा कि इससे आम आदमी पार्टी खुद को नुकसान पहुंचा रही है. शंकराचार्य ने यह बयान एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में दिया. अविमुक्तेशारानंद ने यह दावा किया कि राघव चड्ढा के बढ़ते राजनीतिक कदमों से कुछ लोगों को दिक्कत थी. वे आम हित के जुड़े मुद्दे उठा रहे थे और उन्हें जनमानस का समर्थन मिल रहा था. लोगों को उनसे बड़ी उम्मीदें हैं.
सदन में उठाई लोगों की आवाज
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शंकराचार्य ने कहा कि राघव चड्ढा ने सदन में आम आदमी से जुड़े मुद्दों को उठाया. देश के लोगों ने उनकी प्रशंसा की. लेकिन उनका बढ़ता कद शायद आगे चलकर लीडर के लिए दिक्कत कर सकता था. इससे उनकी पार्टी को ही नुकसान होगा. उन्होंने राघव चड्ढा को देश का एसेट ही बता दिया बोले इससे नुकसान होगा. शंकराचार्य ने बताया कि कुछ दिनों पहले उनके घर बेटे का जन्म हुआ था, तब वे आशीर्वाद लेने आए थे. हमने दिया था. इसके अलावा बोले अगर उन्हें संसद में बोलने नहीं दिया जाएगा तो जनता उन्हें कहीं अन्य भेजेगी. बता दें कि राघव चड्ढा ने पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी के कार्यक्रमों से अपनी दूरी बना ली थी. जब कोर्ट ने अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को बरी किया था तब भी राघव चड्ढा ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी. जिसके बाद माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी और राघव चड्ढा के बीच सबकुछ ठीक नहीं है.

