UP में बढ़ रहा है दलितों पर अत्याचार, अपराधियों को मिल रहा है BJP का संरक्षण: Akhilesh Yadav

प्रदेश में नफरत फैलाना चाहती है BJP, बीते नौ वर्षों में खत्म हुआ सामाजिक सद्भाव: Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में दलितों पर अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। इस सरकार में सामंती ताकतों का मनोबल बढ़ा हुआ है। अपराधियों और सामंतवादियों को भाजपा सरकार का संरक्षण मिला हुआ है। हर स्तर पर भेदभाव हो रहा है। उन्होंने जारी बयान में कहा कि एक तरफ सत्ता समर्थक पीडीए को तरह-तरह से अपमानित कर रहे हैं, वहीं भाजपा सरकार पीडीए की नौकरी, आरक्षण और हक छीन रही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि रायबरेली में दलित समाज के नौजवान की पीट-पीट कर हत्या हुई। लखनऊ मे काकोरी में दलित समाज के बुजुर्ग के साथ अपमानजनक व्यवहार किया गया, ये कुछ घटनाएं है। उत्तर प्रदेश में हर दिन ऐसी न जाने कितनी घटनाएं हो रही है। पुलिस-प्रशासन ऐसी घटनाओं पर मूकदर्शक बना रहता है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश में दलितों और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं देश में सबसे ज्यादा हो रही हैं। उन्हें अपमानित किया जाता है। सत्ता के दबाव में पुलिस असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई नहीं करती है। भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। पुलिस का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *