Assembly Election: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Assembly Election: असम, केरल और पुडुचेरी में वोटिंग जारी, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Assembly Election: असम, केरल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। असम की 126 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। केरल में 140 विधानसभा सीटों पर वोटिंग है। पुडुचेरी में 30 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। यानी दो राज्यों एवं एक केंद्र शासित प्रदेश के कुल 296 विधानसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में मतदान हो रहे हैं। बता दें कि दो राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू होकर शाम छह बजे तक चलेगी। इन सभी राज्यों के वोटों की गिनती 4 मई को की जाएगी। वोटिंग को लेकर इन तीनों ही राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

विधानसभा चुनाव में असम और केरल की कई सीटें ऐसी हैं, जिन्हें हाई-प्रोफाइल और प्रतिष्ठित सीटें माना जा रही हैं। इन सीटों पर बड़े नेताओं की साख दांव पर है और इनके नतीजे चुनाव की दिशा तय कर सकते हैं। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। शुरुआती रुझानों में असम सबसे आगे नजर आ रहा है, जबकि केरल और पुडुचेरी में भी मतदान लगातार बढ़ रहा है। चुनाव अधिकारियों को उम्मीद है कि दिन चढ़ने के साथ मतदान प्रतिशत में और तेजी आएगी और दोपहर बाद वोटिंग अपने चरम पर पहुंच सकती है।

केसी वेणुगोपाल ने केरल में डाला वोट

केरल में बड़ी संख्या में लोग वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने अंबालापुझा के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।

सीएम पिनरायी विजयन ने डाला वोट

केरल के मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन ने धर्मडम में अपना वोट डाला। मतदान के बाद बूथ के बाहर मीडिया को सम्बोधित करते हुए CM ने कहा कि ये चुनाव केरल के भविष्य का चुनाव है विकसित केरल को और ज्यादा गति LDF ही दे सकती है। कठिन चुनौतियों के बावजूद LDF के 10 साल का ट्रेक रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है।  जनता उससे पहले के शासन को भी नहीं भूली है, CM ने कहा कि अगर LDF नहीं है तो राज्य में विकास की गति पर ब्रेक लग जायेगा।

वोट डालने पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी

केरल की नट्टिका विधानसभा सीट से LDF उम्मीदवार गीता गोपी और केंद्रीय राज्य मंत्री सुरेश गोपी, त्रिशूर के गुरुवायूर देवसोम इंग्लिश मीडियम स्कूल में वोट डालने पहुंचे। सुरेश गोपी केरल के त्रिशूर से सांसद हैं, केंद्र में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री भी हैं।  इस दौरान उनके समर्थक भी मतदान सेंटर पर दिखाई दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *