अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के भाई प्रतीक, बोले- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के भाई प्रतीक, बोले- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया

Aparna Yadavs Husband Pratik Yadav Announces Divorce: पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव अपनी पत्‍नी व महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से तलाक लेंगे। इंस्टाग्राम पर उन्होंने पोस्ट किया- ‘स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया। इसने मेरी मेरी दिमागी हालत खराब कर दी है।’

प्रतीक यादव ने सोमवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट iamprateekyadav से पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि वह जल्द से जल्द तलाक लेने जा रहे हैं। उन्होंने पोस्ट में साफ शब्दों में कहा कि वह “इस स्वार्थी महिला” से अलग होना चाहते हैं। प्रतीक ने आरोप लगाया कि उनकी पत्नी ने उनके पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद कर दिया और सिर्फ खुद की प्रसिद्धि और प्रभाव बढ़ाने में लगी हुई है। उनकी पत्नी की वजह से उनके परिवार के साथ संबंध खराब हो गए हैं। शादी के बाद पारिवारिक रिश्तों में लगातार तनाव बढ़ता गया, जिससे उनका निजी और सामाजिक जीवन प्रभावित हुआ। प्रतीक के मुताबिक, उनकी पत्नी का व्यवहार परिवार के प्रति संवेदनहीन रहा है।

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के भाई प्रतीक, बोले- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया

2012 में शादी हुई थी, 2 बेटियां हैं

साल 2012 में प्रतीक यादव और अपर्णा बिष्‍ट की शादी हुई थी। दोनों की 2 बेटियां हैं। इनके शादी समारोह में मुलायम सिंह यादव तो थे ही, बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे। 04 दिसंबर, 2025 को अपर्णा के जन्मदिन पर प्रतीक भी साथ थे।

अपर्णा यादव से तलाक लेंगे अखिलेश के भाई प्रतीक, बोले- स्वार्थी महिला ने मेरा परिवार बर्बाद कर दिया
प्रतीक यादव ने 04 दिसंबर, 2025 को अपर्णा यादव का जन्मदिन मनाया था।

कौन हैं अपर्णा यादव?

अपर्णा मुलायम सिंह की छोटी बहू हैं। वह विधानसभा चुनाव-2022 से पहले भाजपा में शामिल हुई थीं। अपर्णा-2022 विधानसभा चुनाव में लखनऊ की सरोजिनी नगर सीट से भाजपा का टिकट भी मांग रही थीं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था। अपर्णा की शादी मुलायम की दूसरी पत्‍नी साधना यादव के बेटे प्रतीक यादव से हुई थी। अपर्णा का जन्‍म 1 जनवरी, 1990 को हुआ था। उनके पिता अरविंद सिंह बिष्‍ट एक मीडिया कंपनी में थे। सपा की सरकार में वह सूचना आयुक्‍त भी रहे। अपर्णा की मां अंबी बिस्‍ट अधिकारी हैं। अपर्णा की स्‍कूली पढ़ाई लखनऊ के लोरेटो कॉन्‍वेंट से हुई है।

कौन हैं प्रतीक यादव?

प्रतीक यादव, दिवंगत मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे हैं। उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा विदेश से (यूके) पूरी की है। प्रदेश के सबसे बड़े राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव का रियल एस्टेट और फिटनेस बिजनेस क्षेत्र में हैं। वह लखनऊ में ‘द फिटनेस प्लैनेट’ नाम से एक जिम के मालिक भी हैं। प्रतीक यादव ‘जीव आश्रय’ नाम की जीव संस्था चलाते हैं। संस्था के द्वारा स्ट्रीट डॉग्स का इलाज, देखभाल, भोजन और रेस्क्यू किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *