अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- नोटबंदी से रुपया जुटाया, अब सोने पर नज़र

अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना, बोले- नोटबंदी से रुपया जुटाया, अब सोने पर नज़र

Akhilesh Yadav Targeted Yogi Govt: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार (10 नवंरब) को पार्टी कार्यालय में एक प्रेस वार्ता के दौरान बीजेपी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने नोटबंदी के दौरान पैसा इकट्ठा किया और अब उसकी नज़र सोने पर है, जिसके कारण सोने की कीमतें आसमान छू रही हैं। मुझे लगता है भाजपा सोना एकत्रित कर रही है, तभी तो यह महंगा हो रहा है। आज गरीब आदमी अपनी बेटी की शादी में सोने की छोटी चीज़ भी नहीं दे पा रहा है।

सपा सुप्रीमो ने कहा कि किसानों को वोट लेने के लिए झूठे आश्वासन दिए गए थे कि उनकी आय दोगुनी होगी, लेकिन कुछ नहीं हुआ। सपा प्रमुख ने महंगाई को चरम पर बताते हुए कहा कि डीजल, पेट्रोल और बिजली का बिल कहां पहुंच गया है, और आजकल घर बनाना महंगा हो गया है क्योंकि सारा सामान महंगा है।

भ्रष्टाचार और कानून-व्यवस्था पर सवाल | Akhilesh Yadav Targeted Yogi Govt

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने बिहार जा रही 35 हज़ार लीटर शराब पकड़े जाने और कफ सिरप घोटाले में भाजपा के लोगों के शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी मिलकर ज़मीनों पर कब्जा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का सूचना तंत्र काफी कमजोर है, इसीलिए राज्य में घुसपैठिये आ रहे हैं।

उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था की आलोचना करते हुए कहा कि अस्पताल तो खोल दिए गए हैं, लेकिन इलाज की सुविधा नहीं है, और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का इलाज उपलब्ध नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार प्राइवेट अस्पतालों का उद्घाटन करके खुश होती है।

PDA के लिए सपा संघर्ष करेगी | Akhilesh Yadav Targeted Yogi Govt

अखिलेश यादव ने कहा कि PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) का एक भी वोट न कटे, इसके लिए सपा संघर्ष करेगी। उन्होंने एसआईआर (मतदाता सूची पुनरीक्षण) में आधार न मानने के मामले को कोर्ट ले जाने की बात भी कही। उन्होंने मुख्यमंत्री के जापान और सिंगापुर दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें वहां से क्योटो भी जाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *