Akhilesh Yadav: सपा चीफ अखिलेश यादव ने अयोध्या के भव्य श्रीराम मंदिर के अभी तक दर्शन नहीं किए हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन को लेकर संकेत दिए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद वह अयोध्या स्थित राम मंदिर जाएंगे। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है। ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।’
दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही बनाती है मार्ग – अखिलेश
इसके साथ ही उन्होंने लिखा, ‘आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरने वाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही मार्ग बनाती है, वही बुलाती है। सच तो ये है कि हम सब तो ईश्वर के बनाए मार्ग पर बस चलकर जाते हैं। आस्थावान रहें, सकारात्मक रहें।’ अखिलेश यादव ने यह बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर के ऊपर धर्मध्वजा फहराये जाने के दिन कही। धर्म ध्वजा फहराये जाने के साथ ही मंदिर का निर्माण औपचारिक रूप से पूरा हो गया है।
पूर्णता ही पूर्णता की ओर ले जाती है।
ईश्वरीय प्रेरणा से इटावा में निर्माणाधीन ‘श्री केदारेश्वर महादेव मंदिर’ के पूर्ण होने पर अन्य मंदिरों के दर्शन का संकल्प भी पूर्ण करेंगे।
आस्था जीवन को सकारात्मकता और सद्भाव से भरनेवाली ऊर्जा का ही नाम है। दर्शन के लिए ईश्वरीय इच्छा ही…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2025

