Akhilesh Yadav ने SIR को बताया ‘महा-षड्यंत्र’, NDA के सहयोगी दलों को भी दी सलाह

2027 में जनता भाजपा को भेजेगी ‘डिटेंशन सेंटर’, बोले Akhilesh Yadav

UP News: उत्तर प्रदेश में स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) का काम तेजी से चल रहा है। इसके जरिए वोटर लिस्‍ट को शुद्ध करने का दावा किया जा रहा है। लेकिन इस बीच, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे महा-षड़यंत्र बताया है। अखिलेश यादव ने दावा किया कि आज वोट कोटने की बात हो रही है तो कल आरक्षण छीनने और मध्यम वर्ग के लॉकर तक भी पहुंचने की बात की जा सकती है।

अखिलेश यादव ने सभी से साजिश के खिलाफ एकजुट होने की अपील भी की। साथ ही अखिलेश यादव ने बीजेपी के सहयोगी दलों को भी चेताया। उन्‍होंने X पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा- ये लोकतंत्र के साथ धोखाधड़ी है। जनता जागरूक हो, आज वोट काटा जा रहा है कल को खेत-जमीन-मकान-राशन-जाति-आरक्षण से नाम काटा जाएगा। फिर बात खातों और मध्य वर्ग के लॉकर तक पहुंच जाएगी। ये देशवासियों के खिलाफ एक बहुत बड़ी साजिश है जो अंग्रेजों की गुलामी से भी खराब स्थिति में ले जाएगी। ये समय जागने का है और एक-एक वोट बचाने का है। हमारी सभी विपक्षी दलों और यहां तक कि एनडीए के सभी सहयोगी दलों से ये अपील है कि एकजुट हों और बीजेपी के इस महा-षड़यंत्र का पर्दाफाश करें।

चुनावी व्‍यवस्‍था का किया जा रहा अपहरण

अखिलेश यादव ने लिखा- ‘जो दल बीजेपी को अपना सहयोगी मान रहे हैं, सबसे पहले बीजेपी उन्हीं का खात्मा करेगी। इसीलिए हमारी प्रत्येक देशवासी से अपील है कि सारे काम छोड़कर SIR की घपलेबाजी को रोकें। बीजेपी, बीजेपी के संगी-साथी और बीजेपी सरकार की तिकड़ी व चुनाव आयोग के कुछ भ्रष्ट लोग, पूरी चुनावी व्यवस्था का अपहरण कर रहे हैं।’

सपा सुप्रीमो ने अपने पोस्ट में लिखा- ‘आइए हम सब मिलकर उन भाजपाइयों और उनके अपरिवारवादी संगी-साथियों की सरेआम लूट से देश को बचाएं और वोट के रूप में अपनी पहचान को भी, नहीं तो कल को ये देशवासियों को ही पराया साबित कर देंगे।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *