Bihar Election Results 2025: बिहार चुनाव परिणामों के रुझानों में फिर से नीतीश सरकार बनना कंफर्म हो गया है। ऐसे में विपक्षी दलों के खेमे में हलचल पैदा कर दी है। एक तरफ जहां कांग्रेस दिल्ली कार्यालय के बाहर वोट चोरी के पोस्टरों के साथ प्रदर्शन कर रही है। वहीं, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर एक बार फिर बीजेपी पर निशाना साधा है।
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘बिहार में जो खेल SIR ने किया है, वो पश्चिम बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाकी जगह पर अब नहीं हो पायेगा, क्योंकि इस चुनावी साजिश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे। सीसीटीवी की तरह हमारा ‘पीपीटीवी’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा। भाजपा दल नहीं छल है।’
बिहार में जो खेल SIR ने किया है वो प. बंगाल, तमिलनाडू, यूपी और बाक़ी जगह पर अब नहीं हो पायेगा क्योंकि इस चुनावी साज़िश का अब भंडाफोड़ हो चुका है। अब आगे हम ये खेल, इनको नहीं खेलने देंगे।CCTV की तरह हमारा ‘PPTV’ मतलब ‘पीडीए प्रहरी’ चौकन्ना रहकर भाजपाई मंसूबों को नाकाम करेगा।…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 14, 2025
SIR में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएगी पार्टी | Bihar Election Results 2025
इससे पहले भी अखिलेश यादव SIR के खिलाफ बयान देते रहे हैं। हाल ही में अखिलेश यादव ने कहा था कि मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में आधार की मान्यता के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर वर्ष 2003 की मतदाता सूची स्पष्ट नहीं है। हम पीडीए का वोट नहीं कटने देंगे। राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम पर हाल के विवादित बयानों पर कहा था कि संविधान निर्माताओं ने सोच-समझकर राष्ट्रीय गीत को वैकल्पिक बनाया। राष्ट्र गान की तरह अनिवार्य नहीं किया।
रुझानों में नीतीश सरकार की वापसी के बाद JDU का पोस्ट
नीतीश कुमार ने जंगलराज, भ्रष्टाचार, परिवारवाद और विपक्ष के अहंकार, इन सबको बिहार की राजनीति की सीमा के बाहर धकेल दिया है।
यही है सुशासन का असली प्रभाव, और यही है बिहार का आत्मविश्वास।@NitishKumar #Bihar #NitishKumar #JDU #JanataDalUnited#25Se30FirSeNitish pic.twitter.com/5WBXdSyuFh— Janata Dal (United) (@Jduonline) November 14, 2025

