Ajit Pawar Death: NCP के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार का निधन हो गया है। बारामती की यात्रा के दौरान उनके निजी विमान में तकनीकी खराबी के कारण क्रैश लैंडिंग हुई, जिसके तुरंत बाद विमान में आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में केवल अजित पवार ही नहीं, बल्कि उनके साथ सवार कई अन्य लोग भी जान से गए। यह घटना महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है। उनके परिवार पर गहरा शोक छाया हुआ है। राजनीतिक गलियारों के साथ बॉलीवुड में भी मातम फैल गया है। इस समय उनके करीबी और परिवारजन बारामती की ओर पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। रितेश देशमुख से लेकर अजय देवगन ने पोस्ट साझा किए हैं।
रितेश देशमुख ने किया ऐसा पोस्ट
रितेश देशमुख ने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘यह जानकर बहुत दुख हुआ और दिल टूट गया कि हमने एक दुखद हादसे में अजीत दादा को खो दिया है। महाराष्ट्र के सबसे डायनामिक नेताओं में से एक, उन्हें खराब परफॉर्मेंस बिल्कुल बर्दाश्त नहीं था और वह अपने आस-पास के लोगों को हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करते थे। वह कभी भी अपनी बात कहने में हिचकिचाते नहीं थे, उनकी हाजिरजवाबी बेमिसाल थी, और पूरे राज्य में लोग उन्हें बहुत प्यार करते थे। उनके अचानक निधन से एक बहुत बड़ा नुकसान हुआ है और एक ऐसी कमी आई है जिसे कोई पूरा नहीं कर सकता। मुझे उनसे कई बार मिलने का मौका मिला, मैं हमेशा उनकी उस दयालुता को याद रखूंगा जो उन्होंने मुझ पर दिखाई। पवार परिवार, उनके प्रियजनों और लाखों समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।’
Deeply shocked and terribly heartbroken to learn that we have lost Ajit Dada in a tragic accident. One of Maharashtra’s most dynamic leaders, he had zero tolerance for non-performance and constantly pushed and inspired those around him to excel. He never minced his words, his wit… pic.twitter.com/nGQ3M1xf0Z
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) January 28, 2026
अजय देवगन का पोस्ट
अजय देवगन ने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, ‘माननीय उपमुख्यमंत्री अजीत पवार जी के दुखद निधन से स्तब्ध और दुखी हूँ। उनके परिवार, प्रियजनों और इस बड़ी क्षति से प्रभावित सभी लोगों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएँ।’
Shocked and saddened by the tragic passing of Hon. Deputy CM Ajit Pawar ji. My heartfelt condolences to his family, loved ones and all those affected by this immense loss.
Om Shanti 🙏🏻— Ajay Devgn (@ajaydevgn) January 28, 2026
पवन कल्याण का पोस्ट
साउथ के पावर स्टार पवन कल्याण ने कहा, ‘महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री, @mahancpspeaks के अध्यक्ष और NDA गठबंधन के नेता, श्री अजीत दादा पवार जी @AjitPawarSpeaks के आज एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन की खबर से गहरा सदमा लगा है। उनकी समर्पित जनसेवा और महाराष्ट्र के लोगों के कल्याण और विकास के लिए उनके अपार योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा और लोगों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मान के साथ याद किया जाएगा। मैं उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के सदस्यों, प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं।’
Deeply shocked by the tragic news of the passing of the Maharashtra Deputy Chief Minister, President of @mahancpspeaks, and an NDA alliance leader, Sri Ajit Dada Pawar ji @AjitPawarSpeaks, in a devastating plane crash today.
His dedicated public service and immense contributions… pic.twitter.com/kjUPAcHWdJ
— Pawan Kalyan (@PawanKalyan) January 28, 2026
अनुपम खेर ने किया पोस्ट
अनुपम खेर का पोस्ट ,’महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजीत पवार दादा के दुखद निधन से बहुत सदमे में और दुखी हूँ। जब भी मैं उनसे मिला, वह बहुत सज्जन और दयालु थे! मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। ओम शांति!’
Deeply shocked and Saddened by the tragic passing of Maharashtra Deputy CM Ajit Pawar dada. Whenever I met him he was very gentle and kind! My thoughts are with his family. Om Shanti! 🙏🕉 pic.twitter.com/X0deqc6Z0W
— Anupam Kher (@AnupamPKher) January 28, 2026

