योगी सरकार पर अजय राय का निशाना, बोले- यूपी में हो रहे ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर

योगी सरकार पर अजय राय का निशाना, बोले- यूपी में हो रहे ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर

UP News: यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा सरकार पर ब्राह्मण समाज को निशाना बनाने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने गुरुवार को लखनऊ के ठाकुरगंज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि प्रदेश में ब्राह्मणों की अनदेखी हो रही है और उनके साथ अन्याय किया जा रहा है।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अजय राय ने कहा कि वर्तमान सरकार में चुन-चुनकर ब्राह्मण समाज के लोगों के फर्जी एनकाउंटर किए जा रहे हैं। उन्‍होंने दावा किया कि पिछले 10 वर्षों में राज्य के भीतर 1700 से अधिक ब्राह्मणों की हत्या हुई है, जो समाज की सुरक्षा पर बड़ा प्रश्नचिह्न है।

समाज को अपनी राजनैतिक उपेक्षा के खिलाफ जागना होगा

अजय राय ने याद दिलाया कि कांग्रेस के शासनकाल में ब्राह्मण समाज के नेताओं को मुख्यमंत्री पद जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती थीं, जबकि भाजपा केवल वोट बैंक के रूप में इस समाज का इस्तेमाल कर रही है। इससे पहले ठाकुरगंज स्थित बाबा गोमती दास स्थल पर आयोजित इस कार्यक्रम में ब्राह्मण समाज के लोगों ने अजय राय का गर्मजोशी से स्वागत किया। अजय राय ने मंच से आह्वान किया कि समाज को अपनी राजनैतिक उपेक्षा के खिलाफ अब जागना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *