Afghanistan-Pakistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बॉर्डर पर तनाव अब चरम पर पहुंच गया है. बीती रात अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर बड़े हमले किए, जिसमें अफगान रक्षा मंत्रालय का दावा है कि 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, कई घायल हुए और 19 सैन्य पोस्ट तबाह कर दी गईं. अफगान सेना ने 6 सेक्टरों में हमले किए और सुबह से 2 नए सेक्टरों में भी लड़ाई शुरू हो गई.
अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 6 सेक्टर्स पर हमले किए
अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय और प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, पाकिस्तान के 22 फरवरी को हुए हवाई हमलों के जवाब में बीती रात अफगान सेना ने बड़े पैमाने पर हमला किया. हमले भारतीय समयानुसार रात 9 बजे से 1 बजे तक चले और इनमें मोर्टार, आर्टिलरी, टैंक और मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. मुख्य सेक्टर जहां हमले हुए:
-
-पक्तिया-खुर्रम बॉर्डर
-
-कुनार-बाजौर बॉर्डर
-
-नंगरहार-खैबर तोरखम बॉर्डर
-
-खोस्त-मीरान शाह बॉर्डर
-
-पक्तिका-दक्षिण वजीरिस्तान बॉर्डर
-
-नूरिस्तान-डिर बॉर्डर
55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
अफगानिस्तान का कहना है कि 203 मंसूरी कोर और 201 खालिद बिन वालिद कोर ने ये ऑपरेशन चलाया. सेना प्रमुख मुहम्मद फसीहुद्दीन फिसरत कंट्रोल रूम में रहे. अफगान दावे के मुताबिक 55 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कुछ सैनिकों को जिंदा पकड़ा गया. सुबह 5:30 बजे अफगानिस्तान ने स्पिन बोल्डक-चमन और हेलमंद-बारामचा बॉर्डर पर भी हमले शुरू कर दिए, अब कुल 8 सेक्टरों में लड़ाई चल रही है. अफगानिस्तान का कहना है कि उसके सिर्फ 8 सैनिक मारे गए, 13 घायल हुए और पाकिस्तानी हमलों में कोई नागरिक या सैनिक मौत नहीं हुई.
पाकिस्तानी हमले से शुरू हुई जंग
ये क्लैश 21 फरवरी 2026 से शुरू हुए जब पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में TTP/ISKP कैंप पर हमले किए. अफगानिस्तान ने उनमें नागरिक मौतें बताईं. 26 फरवरी रात को अफगानिस्तान ने रिटेलिएट किया, फिर पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक की. दुरंद लाइन (विवादित बॉर्डर) पर ये पुरानी समस्या है, लेकिन अब जंग का रूप ले लिया है. कतर की मध्यस्थता से पिछले साल सीजफायर हुआ था, लेकिन वो टूट गया.

