मुंबई लोकल ट्रेन से कूदीं Actress Karishma Sharma, चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती

मुंबई लोकल ट्रेन से कूदीं Actress Karishma Sharma, चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती

Actress Karishma Sharma Accident: मुंबई लोकल ट्रेन से सफर करते समय अभिनेत्री करिश्‍मा शर्मा हादसे का शिकार हो गईं। घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। उन्‍होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए इसकी जानकारी दी।

करिश्मा ने अपनी पोस्ट में लिखा, कल जब मैं चर्चगेट शूट के लिए जा रही थी तो मैंने साड़ी पहनकर ट्रेन से जाने का फैसला किया। जैसे ही ट्रेन में चढ़ी, वह तेज होने लगी। मैंने देखा कि मेरे दोस्त ट्रेन पकड़ नहीं पाए। डर की वजह से मैंने छलांग लगा दी और पीछे गिर गई।

जल्‍द ठीक होने की मांगी दुआ | Actress Karishma Sharma Accident

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, मेरी पीठ में चोट लगी है, सिर पर सूजन है और पूरे शरीर पर चोट के निशान हैं। डॉक्टरों ने MRI किया और मुझे एक दिन के लिए ऑब्जर्वेशन में रखा है। ताकि सिर की चोट सीरियस न हो। कल से दर्द हो रहा है, लेकिन मैं हिम्मत बनाए हुए हूं। जल्दी ठीक होने के लिए दुआ करें और अपना प्यार भेजें, यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है।

मुंबई लोकल ट्रेन से कूदीं Actress Karishma Sharma, चोट लगने पर अस्पताल में भर्ती

इससे पहले करिश्मा की एक दोस्त ने भी अस्पताल से उनकी तस्वीर शेयर की। बता दें कि करिश्मा शर्मा ‘प्यार का पंचनामा 2’ और ‘रागिनी एमएमएस: रिटर्न्स’ जैसे प्रोजेक्ट्स से जानी जाती हैं। करिश्मा ने कई वेब सीरीज में भी काम किया है। उन्होंने ‘लाइफ सही है’ से वेब डेब्यू किया। इसके अलावा ‘हम-आई एम बिकॉज ऑफ अस’, ‘फिक्सर’ और ‘सुमेर सिंह केस फाइल्स: गर्लफ्रेंड्स’ जैसी वेब सीरीज में भी नजर आईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *