Aadhaar: वर्तमान में आधार कार्ड हमारी पहचान का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन चुका है। बैंकिंग सेवाओं से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेना हो, हर जगह आधार कार्ड की मांग एक जरूरी दस्तावेज के रूप में की जा रही है। यूआईडीएआई लगातार आधार सिस्टम को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में कई बदलाव कर रहा है।
Coming Soon! Update Mobile number in Aadhaar from the comfort of your home — through OTP & Face Authentication.
No more standing in the queue at the Aadhaar Centre.
Stay tuned…
Download now!
Android: https://t.co/f6QEuG8cs0
iOS: https://t.co/RUuBvLwvsQEarly adopters… pic.twitter.com/ZDjguIc9rZ
— Aadhaar (@UIDAI) November 28, 2025
एक नई सेवा शुरू करने जा रहा यूआईडीएआई
इसी सिलसिले में आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कराने के लिए आपको किसी लाइन में लगने की जरूरत नहीं होगी। जल्द ही आप अपने घर पर आसानी से आधार कार्ड में अपने नए मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। आप आधार एप पर ओटीपी वेरिफिकेशन और फेस ऑथेंटिकेशन की मदद से अपने मोबाइल नंबर को अपडेट कर पाएंगे। यूआईडीएआई की यह नई सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है।
इस फैसले से दूर दराज के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वरिष्ठ नागरिकों को काफी फायदा होगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यूआईडीएआई की मानें तो आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान बनाया गया है। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।
कैसे अपडेट करने मोबाइल नंबर, यहां जानिए
इसके लिए आापको सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर से आधार एप को डाउनलोड करना है। यहां पर यूजर को अपना आधार नंबर और नए मोबाइल नंबर को दर्ज करना होगा। इसके बाद ओटीपी वेरिफिकेशन किया जाएगा। नेक्स्ट स्टेप पर आपको स्मार्टफोन के कैमरे से अपना फेस ऑथेंटिकेशन करना होगा। इस तरह आप अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट कर सकेंगे। आज के समय देश के लगभग हर नागरिक के पास उसका आधार कार्ड है। इसके आने के बाद कई कामकाजों में पारदर्शिता आई है।
आधार कार्ड में मोबाइल नंबर का अहम उपयोग है। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं से लेकर विभिन्न सरकारी योजनाओं, ई-केवाईसी में आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर उपयोग में आता है। हालांकि, अभी आधार कार्ड में मोबाइल नंबर को अपडेट करने के लिए आधार सेवा केंद्र पर जाना होता है, जहां समय और पैसे दोनों की काफी बर्बादी होती है। वहीं यूआईडीएआई अब इस प्रक्रिया को आसान बनाने जा रहा है।

