Khamenei Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में फफक-फफक कर रोए गालिबाफ और अराघची

Khamenei Funeral: खामेनेई के अंतिम संस्कार में फफक-फफक कर रोए गालिबाफ और अराघची

Khamenei Funeral: अमेरिकी-इजरायली हमलों में मारे गए ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के व्यापक अंतिम संस्कार की शुरुआत हो गई है। खामनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम एक सप्ताह तक चलेगा। शुक्रवार 3 जुलाई को दिवंगत अली खामेनेई का शव तेहरान के ग्रैड मोसाला में लोगों के आखिरी दर्शन के लिए रखा गया। इस विदाई समारोह के दौरान ईरानी नेता अपने पूर्व सुप्रीम लीडर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इस विदाई समारोह के दौरान ईरान के शीर्ष नेता अपने आंसू नहीं रोक पाए। जब स्पीकर मोहम्मद बगेर गालिबफ और विदेश मंत्री अब्बास अराघची पहुंचे तो खुद को रोक नहीं पाए और फूट-फूट कर रोने लगे। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें ईरानी स्पीकर गालिबाफ दुआ पढ़ने के दौरान फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। वहीं, उनके बगल में खड़े ईरानी विदेश मंत्री अराघची भावुक नजर आ रहे हैं।

प्रेस टीवी के अनुसार, इस राजकीय समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन सहित देश के तमाम वरिष्ठ अधिकारी, न्यायपालिका प्रमुख, भारत समेत दुनिया भर से आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल शामिल हुए। गौरतलब है कि 28 फरवरी 2026 को अमेरिकी-इजारयली हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई की मौत हो गई थी। जिसके चार महीने बाद अब उनके अंतिम संस्कार का कार्यक्रम शुरू हुआ है। उनके अंतिम संस्कार के लिए एक सप्ताह के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की गई है। खामनेई का अंतिम संस्कार कार्यक्रम 9 जुलाई को दफनाने के साथ समाप्त होगा।अंतिम विदाई से पहले सुरक्षा कड़ी ईरान के नागरिक उड्डयन संगठन ने भी शुक्रवार को कहा कि दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार जुलूस के लिए सोमवार को तेहरान के ऊपर का हवाई क्षेत्र ‘पूरी तरह से बंद’ रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *