Lucknow की इस जगह पर बनेगी  UP Vidhan Sabha, जानिए क्या है प्लान!

Lucknow की इस जगह पर बनेगी  UP Vidhan Sabha, जानिए क्या है प्लान!

UP Vidhan Sabha: गोमतीनगर स्थित सहारा शहर की जमीन पर विधानभवन बनना तय हो गया है। अब अधिकृत तौर पर इसके निर्माण की सूचना बाहर आ गई है। एलडीए ने डिजाइन और प्लॉनिंग के लिए कंसल्टेंट चयन की खातिर शुक्रवार को टेंडर (आरएफपी) भी जारी कर दिया है। विधानभवन कितने समय में बनकर तैयार होगा और कितना बजट खर्च होगा, यह डीपीआर बनने पर पता चलेगा। राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर स्थित सहारा सिटी की 245 एकड़ विशाल जमीन पर उत्तर प्रदेश का नया विधान भवन आकार लेने जा रहा है। LDA ने इसके लिए कंसल्टेंट-आर्किटेक्ट के चयन का टेंडर जारी कर दिया है। LDA वीसी प्रथमेश कुमार ने इस प्रस्ताव को हरी झंडी दे दी है. दरअसल, विपुल खंड स्थित यह 245 एकड़ जमीन पहले नगर निगम और LDA की थी, जिसे सहारा इंडिया समूह को लीज पर दिया गया था। शर्तों के उल्लंघन और गलत इस्तेमाल के चलते लखनऊ नगर निगम नेस लीज को औपचारिक रूप से निरस्त कर दिया।

अफसरों का क्या है कहना?

इसके बाद से ही यह जमीन शासन के नियंत्रण में आ गई। प्रस्तावित नया परिसर सिर्फ विधानसभा तक सीमित नहीं रहेगा। इसमें विधानसभा भवन, विधान परिषद, मुख्यमंत्री-मंत्री-विधायकों के चैंबर, विशाल पार्किंग, ग्रीन बेल्ट और सचिवालय तक को एक ही जगह लाने पर मंथन चल रहा है। इसे ‘ई-विधानसभा’ के तौर पर विकसित किया जाएगा, जहां सारा कामकाज पेपरलेस और स्मार्ट टेक्नोलॉजी से होगा। LDA VC प्रथमेश कुमार ने बताया कि इस पूरी परियोजना के लिए आवास एवं शहरी नियोजन विभाग को नोडल एजेंसी बनाया गया है, जबकि PWD तकनीकी पहलुओं पर काम करेगा। कंसल्टेंट की रिपोर्ट मिलने के बाद शासन स्तर पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। डिजाइन फाइनल होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रजेंटेशन दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *