Bengal Elections: दूसरे चरण का मतदान आज, पीएम मोदी ने याद दिलाया कर्तव्य

Bengal Elections: दूसरे चरण का मतदान आज, पीएम मोदी ने याद दिलाया कर्तव्य

Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में महीनों से जारी सियासी घमासान अब अहम मोड़ पर पहुंच गया है। बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के साथ लोकतंत्र का असली मुकाबला शुरू हो चुका है। दूसरे चरण के लिए जारी मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोर्चा संभालते हुए मतदाताओं से रिकॉर्ड मतदान की अपील की है। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने खासकर महिलाओं और युवाओं से निर्णायक भागीदारी की बात कही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आज दूसरे चरण का मतदान लोकतंत्र के लिए बेहद अहम है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे रिकॉर्ड संख्या में वोट डालकर लोकतंत्र को और मजबूत बनाएं।

महिलाओं और युवाओं से की खास अपील

अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने खासतौर पर पश्चिम बंगाल की महिलाओं और युवाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और युवाओं की भागीदारी लोकतंत्र को ज्यादा जीवंत और प्रभावशाली बनाती है, इसलिए उनका मतदान करना बेहद जरूरी है। प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि एक जागरूक नागरिक के तौर पर यह हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अधिक से अधिक मतदान करें।

पीएम मोदी ने जोर दिया कि इससे न सिर्फ लोकतंत्र मजबूत होगा, बल्कि देश के विकास और पुनर्निर्माण में भी लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। उन्होंने यह भी कहा कि अधिक मतदान से एक मजबूत और समृद्ध भारत की नींव और मजबूत होगी। पीएम मोदी का मानना है कि नागरिकों की भागीदारी ही लोकतंत्र की असली ताकत है और इसी से देश आगे बढ़ता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *