SP Congress Alliance: सपा-कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, आखिर क्या निकला निष्कर्ष?

SP Congress Alliance: सपा-कांग्रेस के बीच दूसरे दौर की बैठक पूरी, आखिर क्या निकला निष्कर्ष?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के लिए दिल्ली में बैठक हुई। बैठक के बाद बाहर निकले सपा नेता रामगोपाल ने कहा कि हम एक-एक सीट पर चर्चा कर रहे हैं। अगली दो बैठकों में चर्चा पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि, “हम लोगों ने हर सीट पर चर्चा की। बहुत ही सकारात्मक चर्चा हुई। 403 सीटें बहुत सीटें हैं इसलिए अभी चर्चा पूरी नहीं हो पाया है लेकिन आप भरोसा रखिए कि गठबंधन की अगली दो बैठकों के बाद हम लोग अपनी चर्चा पूरा कर लेंगे… किसी ने अभी सीटों की मांग नहीं की है। हम सब सीटों पर चर्चा कर रहे हैं… वार्ता तब तक चलती रहेगी, जब तक अंतिम फैसला नहीं हो जाता है… जल्द ही हम अगली बैठक करेंगे…”

वहीं, सपा सांसद राजीव राय ने सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग के विषय पर बताया, “सीट दर सीट बातचीत हुई है। मैंने पहले भी कहा था कि हर सीट पर चर्चा होगी। सभी ने अपने समीकरण बताए हैं। हम लोग उसका अध्ययन कर रहे हैं।”

 सार्थक दिशा में है बैठक

सीट शेयरिंग पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने समाजवादी पार्टी-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर हुई दूसरे दौर की बैठक पर कहा, “…अगली दो बैठकों के अंदर पूरा निर्णय ले लिया जाएगा। काफी बड़ी मात्रा में सीटों पर चर्चा हो चुकी है। एक-एक सीट पर डेटा के साथ बातचीत हुई है। सकारात्मक बातचीत चल रही है। हम बहुत सकारात्मक सोच के साथ हम लोग आगे बढ़ रहे हैं…  निश्चित है कि दोनों पार्टियां सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ रही हैं… अगली दो बैठकों में हम लोग इसे संपन्न कर लेंगे और हमारा समझौता हो जाएगा…।”

कांग्रेस ने की थी 181 सीटों की मांग

बैठक के पहले कांग्रेस ने गठबंध में 181 सीटों की मांग की थी। वहीं, सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों का ऑफर दिया था। हालांकि, रामगोपाल यादव ने इससे इनकार किया और कहा कि किसी ने भी सीटों की मांग नहीं की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *