UP News: Distinguished Alumni Award से सम्मानित हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

UP News: Distinguished Alumni Award से सम्मानित हुए पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल

UP News: – वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी, वर्तमान में वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM) मुंबई द्वारा प्रतिष्ठित Distinguished Alumni Award से सम्मानित किया गया है। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, भारतीय पुलिस सेवा में उनके विशिष्ट कार्यों और राष्ट्र निर्माण में उनकी उल्लेखनीय भूमिका के लिए प्रदान किया गया है। मोहित अग्रवाल इसी प्रतिष्ठित संस्थान—जो पूर्व में NITIE के नाम से जाना जाता था—के पूर्व छात्र रहे हैं।

​वर्ष 1997 बैच के यूपी कैडर के वरिष्ठ अधिकारी मोहित अग्रवाल ने लगभग तीन दशकों के अपने कार्यकाल में  कई चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है। वर्ष 2005-2006 के दौरान संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं। मोहित अग्रवाल को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस वीरता पदक, राष्ट्रपति का विशिष्ट सेवा पुलिस पदक, सराहनीय सेवा पदक और गृह मंत्री का अति उत्कृष्ट सेवा पदक मिल चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *