Chandrashekhar Azad: जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता

Chandrashekhar Azad: जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता

Chandrashekhar Azad: नगीना से आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद मंगलवार को बागपत के टीकरी कस्बे पहुंचे। यहां उन्होंने एक कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। इस दौरान उन्होंने भाजपा को रोकने के लिए विपक्षी गठबंधन के साथ आने की तैयारी की बात कही। जयंत चौधरी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, ”जयंत थोड़ी समझदारी दिखाते तो भाजपा का सूपड़ा साफ हो जाता।”

भाजपा को रोकने के लिए गठबंधन को थे तैयार

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि भाजपा को रोकने के लिए वह गठबंधन के साथ हर तरह से तैयार थे। जयंत चौधरी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर उन्होंने थोड़ी समझदारी दिखाई होती तो चुनाव में भाजपा का सूपड़ा साफ हो सकता था। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी मुस्लिमों के मुद्दों को लेकर भी चुनाव लड़ेगी। सांसद ने किसानों के मुद्दे उठाते हुए गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिलना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाईकोर्ट की बेंच स्थापित करने की मांग भी उठाई।

पंचायत चुनाव को लेकर योगी सरकार पर निशाना

चंद्रशेखर आजाद ने पंचायत चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बावजूद सरकार पंचायत चुनाव नहीं करा रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार डंडे के दम पर चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *