कटक के सरकारी अस्‍पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, घायलों को देखने पहुंचे CM मांझी

कटक के सरकारी अस्‍पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, घायलों को देखने पहुंचे CM मांझी

Katak News: ओडिशा राज्‍य में कटक के श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में रविवार (15 मार्च) रात आग लग गई। करीब 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से सात ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीन की मौत इलाज के दौरान हुई।

आग पहली मंजिल पर ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। यहां करीब 23 मरीज भर्ती थे। उन्हें बचाने में अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी झुलस गए। अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी।

कटक के सरकारी अस्‍पताल में आग लगने से 10 मरीजों की मौत, घायलों को देखने पहुंचे CM मांझी

अस्‍पताल पहुंचे सीएम मांझी ने किया मुआवजे का ऐलान

ओडिशा CM मोहन चरण मांझी सुबह घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। साथ ही हादसे की हाई लेवल जांच का आदेश दिया है। श्रीराम चंद्र भांजा मेडिकल कॉलेज (SCB) कटक का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पूरे राज्य से लोग इलाज करवाने के लिए आते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *