सिडबी में ऑफिसर बनने का मौका, ग्रेड A और B पदों पर भर्ती नोटिफिकेशन जारी, मंथली सैलरी 1.15 लाख तक

SIDBI Recruitment 2025: बैंक में करियर बनाना चाहते हैं, तो आपके लिए शानदार चांस आ गया है। भारत के सरकारी बैंक सिडबी (SIDBI) ने ग्रेड A और ग्रेड B ऑफिसर पदों पर नई भर्ती की घोषणा की है। इस भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी हो गया है। आवेदन 14 जुलाई से IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibpsonline.ibps.in पर शुरू हो चुके हैं। जिसमें इस पद पर नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 11 अगस्त 2025 तक अप्लाई कर सकते हैं। नोटिफिकेशन में फेज I और फेज II परीक्षा की तारीख भी बताई गई है। जिसके लिए आप अभी से तैयारी शुरू कर सकते हैं।

SIDBI Vacancy 2025: पद की डिटेल्स

सिडबी का पूरा नाम भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक है, जिसका प्रमुख काम देश के छोटे और मध्यम उद्योगों (MSMEs) के विकास के लिए काम करता है। इस बैंक में आप भी ऑफिसर पद पर नौकरी ले सकते हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? यह जानकारी आप नीचे टेबल से भी देख सकते हैं।

पद का नाम वैकेंसी
असिस्टेंट मैनेजर ग्रेड ए जनरल 50
मैनेजर ग्रेज बी जनरल 11
मैनेजर ग्रेडजर ग्रेड बी लीगल 08
मैनेजर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी 07
कुल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *