RBI Repo Rate News: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बुधवार को रेपो रेट 5.25% से बढ़ाकर 5.50% कर दी है। इससे आने वाले दिनों में बैंक से लोन लेना महंगा हो जाएगा। रेपो रेट वो ब्याज दर होती है, जिस पर बैंकों को रिजर्व बैंक से कर्ज मिलता है। RBI ने फरवरी 2023 यानी करीब 4 साल बाद ये बढ़ोतरी की है। नीतिगत ब्याज दर में इस बढ़ोतरी के चलते अब आम आदमी को झटका लगने वाला है, क्योंकि उनके लिए होम लोन, कार लोन, पर्सनल लोन की ईएमआई भी बढ़ जाएगी।
RBI की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी, यानी MPC की तीन दिन चली बैठक के बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने आज 07 अक्टूबर को नई ब्याज दरों की जानकारी दी। महंगाई को कंट्रोल में रखने के लिए रिजर्व बैंक ने ये फैसला लिया है। RBI ने 2026-2027 के लिए महंगाई अनुमान को भी 5.0% से बढ़ाकर 5.2% कर दिया है। वहीं, जीडीपी अनुमान को भी 6.7% से बढ़ाकर 7.1% कर दिया है।
20 लाख के लोन पर कितनी बढ़ेगी EMI?
मान लीजिए किसी ने बैंक से 20 लाख रुपये का होम लोन (Home Loan) लिया है और इस लोन का ब्याज दर फिलहाल 7.5% है। जबकि, टेन्योर 20 साल का है, तो इस हिसाब से उसकी ईएमआई 16,112 रुपये बन रही है। मगर, RBI के 25 बेसिस पॉइंट या 0.25 फीसदी के ब्याज बढ़ोतरी के बाद ये 7.75% के हिसाब से कटेगी। कैलकुलेशन करें, तो इस आधार पर उसे 20 लाख के लोन पर 16,419 रुपये ही मंथली EMI देनी होगी यानी हर महीने 307 रुपये ज्यादा देने होंगे।
EMI कैलकुलेशन का फॉर्मूला
P x R x (1+R)^N / [(1+R)^N-1]
P = लोन अमाउंट
N = लोन का टेन्योर (महीनों में)
R = मासिक ब्याज दर
आपके लोन पर ब्याज दर (R) का कैलकुलेशन प्रति माह के अनुसार किया जाता है, जिसे आप वार्षिक ब्याज दर/12/100 तरीके से निकाल सकते हैं।
करीब चार साल बाद Repo Rate Hike
बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने करीब चार साल के बाद रेपो रेट हाइक का झटका दिया है। इससे पहले फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाया गया था। इस साल की बात करें, तो पिछले तीन बैठकों में इसे लगातार 5.25 फीसदी पर स्थिर रखा गया था। मगर, त्योहारों से ऐन पहले केंद्रीय बैंक ने लोन लेने वालों को झटका देते हुए इसे 5.50% कर दिया है।
