Rapper Badshah ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

Rapper Badshah ने दूसरी पत्नी ईशा रिखी से लिया तलाक, शादी के 5 महीने बाद हुए अलग

Badshah Isha Rikhi Divorce: रैपर बादशाह और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ने अपनी शादी के पांच महीने बाद ही एक-दूसरे से अलग होने की घोषणा कर दी है। दोनों ने सोमवार रात अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जैसी पोस्ट शेयर कर तलाक की पुष्टि की।

बादशाह ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह फैसला दोनों की आपसी सहमति से लिया गया है। उन्होंने फैंस और मीडिया से इस समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने और किसी भी तरह का अंदाजा न लगाने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ हफ्तों से दोनों के रिश्ते में अनबन की खबरें आ रही थीं।

इंस्टाग्राम पोस्ट में क्या लिखा?

पोस्ट में बादशाह ने लिखा कि वे और ईशा रिखी आपसी सम्मान के साथ अलग-अलग रास्तों पर आगे बढ़ रहे हैं। बादशाह ने लिखा, “हमारा यह फैसला आपसी सहमति से लिया गया है। हम सभी से गुजारिश करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें। इस मुद्दे पर हमारा यह पहला और आखिरी बयान है, इसलिए हमारी रिलेशनशिप को लेकर आगे कोई अंदाजा न लगाया जाए।” ईशा रिखी ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर यही बयान शेयर किया है।

कौन हैं ईशा रिखी?

  • ईशा रिखी पॉपुलर पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल हैं।
  • ईशा ने 2013 में पंजाबी फिल्म जट्ट बॉय पुट्ट जट्टां दी से डेब्यू किया था।
  • आगे वो अमरिंदर गिल के साथ हैप्पी गो लक्की में नजर आईं।
  • इनके अलावा ईशा बड़े चंगे ने मेरे यार कमीने, व्हॉट द जट्ट, अरदास में नजर आई हैं।
  • पंजाबी सिनेमा में पॉपुलैरिटी के बाद ईशा ने 2018 में फिल्म नवाबजादे से बॉलीवुड डेब्यू किया। इस फिल्म में राघव जुयाल, पुनीत पाठक और धर्मेश येलांडे लीड रोल में थे।

जुलाई से सामने आ रही थीं अनबन की खबरें

बादशाह और ईशा रिखी के रिश्ते में तनाव की खबरें जुलाई के महीने में आनी शुरू हुई थीं। 26 जुलाई को ईशा ने बादशाह के साथ अपनी कई तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए एक पोस्ट लिखी थी।

इसमें उन्होंने ‘हर तूफान एक सीख है’ लिखकर दिल टूटने वाला इमोजी लगाया था। इसके बाद ईशा ने एक नोट में लिखा था कि वे लंबे समय तक डर की वजह से चुप रहीं, लेकिन अब वे अपने आत्मसम्मान के लिए बोल रही हैं। इसी बीच ईशा की मां पूनम रिखी ने भी सोशल मीडिया पर कर्म से जुड़ी पोस्ट शेयर की थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *