Aparna Yadav ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, प्रतीक की यादों में आंसुओं को पोंछते दिखीं

Aparna Yadav ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, प्रतीक की यादों में आंसुओं को पोंछते दिखीं

Aparna Yadav: मुलायम सिंह यादव के बेटे और अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम बीते सोमवार को पूरा हो गया. इस कार्यक्रम में पूरा यादव परिवार अपर्णा के घर नजर आया. प्रतीक की पत्नी अपर्णा यादव ने सोशल मीडिया पर उन्हें याद करते हुए एक भावुक वीडियो भी शेयर किया है. इस वीडियो में सबसे पहले प्रतीक यादव की तस्वीर दिखाई देती है. फिर खामोश और गमगीन अपर्णा यादव दिखती हैं. वो अपने आंसुओं को पोंछती भी नजर आईं. बगल में उनकी उदास बेटी बैठी थी. बैटियां भी पिता को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं.

इमोशनल अपर्णा यादव का वीडियो

अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी हवन-पूजन के कार्यक्रम में शामिल होती दिखाई दीं. सपा विधायक शिवपाल सिंह यादव, आदित्य यादव, अखिलेश यादव भी वहां पहुंचे. धर्मेंद्र यादव, डिंपल यादव और यादव परिवार का कुनबा यज्ञ में आहुति देते दिखाई पड़ रहा है. एक-एक कर सभी सदस्यों ने प्रतीक की तस्वीर पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि दी. प्रतीक यादव का 38 साल का उम्र में 13 मई को निधन हो गया था. फेफड़े की परेशानी से जूझ रहे प्रतीक यादव नसों में ब्लॉकेज और हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई थी. उस दिन अपर्णा यादव घर पर भी नहीं थीं और असम में हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गई थीं. 14 मई को लखनऊ में बैकुंठधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया था. प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने सीएम योगी आदित्यनाथ भी उनके घर पहुंचे थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *