चार बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें… Dhirendra Shastri ने हिन्दुओं से की बड़ी अपील

चार बच्चे पैदा करें, एक RSS को दें... Dhirendra Shastri ने हिन्दुओं से की बड़ी अपील

Dhirendra Shastri: महाराष्ट्र में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम के दौरान बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने ऐसा बयान दिया, जिसने नई बहस छेड़ दी है. भारत दुर्गा शक्तिस्थल और धर्म सभा के शिलान्यास कार्यक्रम में उन्होंने लोगों से अपील की कि वे चार बच्चे पैदा करें और उनमें से एक को RSS को समर्पित करें. उनका यह बयान सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और विभिन्न वर्गों से प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

धीरेंद्र शास्त्री ने RSS की भूमिका पर कही ये बात

अपने संबोधन में शास्त्री ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि जब भी देश में कोई आपदा आती है, आम लोग अपनी जान बचाने के लिए भागते हैं, लेकिन RSS के कार्यकर्ता मौके पर डटे रहते हैं और लोगों की मदद करते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं की जरूरत देश को है, और इसी भावना के तहत उन्होंने बच्चों को राष्ट्र सेवा के लिए तैयार करने की बात कही. इस कार्यक्रम में RSS प्रमुख मोहन भागवत भी मौजूद थे. इसके अलावा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी मंच पर उपस्थित रहे.

धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए भी बच्चों को तैयार किया जाना चाहिए

शास्त्री ने अपने भाषण में विश्वास जताया कि मोहन भागवत के कार्यकाल में देश में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. उन्होंने अखंड भारत की अवधारणा का भी जिक्र किया. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि बच्चों को केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि धर्म और राष्ट्र सेवा के लिए भी तैयार किया जाना चाहिए. उनके अनुसार, समाज को ऐसे युवाओं की आवश्यकता है जो देश और संस्कृति के लिए काम करें. हालांकि, उनके चार बच्चे वाले बयान को लेकर कई लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और जनसंख्या नीति के संदर्भ में भी देख रहे हैं, जिससे बहस और तेज हो गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *