MS Dhoni: 28 मार्च यानी आज से आईपीएल 2026 का आगाज होने वाला है. पहला मुकाबला RCB vs SRH के बीच है. हालांकि, मैच के शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कैंप से एक ऐसी खबर आई, जिसने करोड़ों फैंस को मायूस कर दिया है. ये खबर दिग्गज एमएस धोनी की चोट को लेकर है. चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आधिकारिक पुष्टि हो गई है कि एमएस धोनी ‘काफ स्ट्रेन’ (Calf Strain) यानी पैर की मांसपेशियों में खिंचाव से जूझ रहे हैं और वो 19वें सीजन के पहले 2 हफ्तों तक नहीं खेलेंगे.
28 मार्च को आई इस खबर पर CSK के फैन यकीन नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि हर कोई धोनी को खेलते देखना चाहता है. उनकी एक झलक पाने को फैंस बेताब रहते हैं. उनका चोटिल होना चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि धोनी जैसे दिग्गज की कमी कोई भी पूरा नहीं कर सकता. 28 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है, जिसके अनुसार, धोनी इस समय रिहैबिलिटेशन (Rehabilitation) से गुजर रहे हैं. इस चोट की गंभीरता को देखते हुए वह TATA IPL 2026 के शुरुआती दो हफ्तों से बाहर रह सकते हैं.
Official Statement
MS Dhoni is currently undergoing rehabilitation for a calf strain. As a result, he is likely to miss the first two weeks of TATA IPL 2026.
Get well soon, Thala! 💛🦁 pic.twitter.com/4dgmt5EWFi
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 28, 2026
धोनी पहले 3 मैचों में नहीं दिखेंगे
धोनी अगर 2 हफ्ते तक बाहर रहे तो कम से कम 3 मैच मिस करेंगे. चेन्नई को अपना पहला मैच 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेलना है, फिर वो 3 अप्रैल को चेन्नई में ही पंजाब किंग्स खेलेगी. इसके बाद 5 अप्रैल को तीसरा मैच चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलेगी. इस खबर से साफ हो गया है कि 19वें सीजन के शुरुआती मैचों में फैंस को विकेट के पीछे ‘माही’ की जादुई कीपिंग और बल्ले से फिनिशिंग टच देखने को नहीं मिलेगा. धोनी 44 साल के हो चुके हैं. इस उम्र में मांसपेशियों की चोट से उबरना आसान नहीं होता, मेडिकल टीम उन्हें जल्द फिट करने की कोशिश में जुटी है. अब देखना होगा कि धोनी बीच सीजन किस मुकाबले के साथ मैदान पर वापसी करेंगे.

