LPG यूजर्स के लिए आधार e-KYC कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है दिक्‍कत

LPG यूजर्स के लिए आधार e-KYC कराना अनिवार्य, नहीं कराया तो हो सकती है दिक्‍कत

LPG Gas Update: भारत सरकार ने घरेलू एलपीजी गैस की बढ़ती मांग और सप्लाई सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए गैस कनेक्शन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। अब सभी घरेलू LPG उपभोक्ताओं के लिए आधार (Aadhar Card) आधारित e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। इस नए नियम के तहत बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए पहचान सत्यापन जरूरी होगा। अगर यूजर e-KYC पूरा नहीं करता है, तो गैस सिलिंडर की बुकिंग और सब्सिडी दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

क्यों जरूरी किया गया e-KYC?

फर्जी और डुप्लीकेट गैस कनेक्शन खत्म करना।

ब्लैक मार्केटिंग और स्टॉकिंग पर रोक लगाना।

सही लाभार्थियों तक सब्सिडी पहुंचाना।

कई मामलों में यह सामने आया था कि कुछ लोग एक से ज्यादा गैस कनेक्शन लेकर सब्सिडी का गलत फायदा उठा रहे थे। आधार ई-केवाईसी के जरिए ऐसे मामलों पर रोक लगाने की कोशिश की जा रही है।

क्या है LPG Aadhar ई-केवाईसी?

एलपीजी ई-केवाईसी एक डिजिटल प्रक्रिया है, जिसमें गैस कनेक्शन धारक अपनी पहचान को आधार के माध्यम से सत्यापित करता है। इसमें आधार नंबर के साथ बायोमेट्रिक या फेस ऑथेंटिकेशन किया जाता है। इससे गैस कंपनियों का डेटा अपडेट होता है और सरकार यह सुनिश्चित कर पाती है कि सब्सिडी सही व्यक्ति तक पहुंच रही है।

-केवाईसी के लिए क्या-क्या जरूरी है?

आधार कार्ड

एलपीजी कंज्यूमर नंबर

गैस एजेंसी का नाम

मोबाइल नंबर

बैंक अकाउंट डिटेल (सब्सिडी के लिए)

e-KYC नहीं कराया तो क्या होगा?

अगर किसी उपभोक्ता ने समय पर e-KYC पूरा नहीं किया, तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, जैसे-:

गैस सिलिंडर बुकिंग में दिक्कत आ सकती है।

सब्सिडी मिलने में देरी हो सकती है।

कनेक्शन की जानकारी अपडेट नहीं मिल सकती है।

कुछ मामलों में सब्सिडी अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है।

सरकार का यह कदम एलपीजी वितरण प्रणाली को पारदर्शी और प्रभावी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। ऐसे में सभी उपभोक्ताओं के लिए समय रहते Aadhar e-KYC पूरा करना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *