CM Yogi की बच्चों के नाम पाती, चाइनीज मांझे से लेकर मोबाइल फोन के उपयोग की लिखी बातें

CM Yogi की बच्चों के नाम पाती, चाइनीज मांझे से लेकर मोबाइल फोन के उपयोग की लिखी बातें

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों के नाम पत्र लिखकर चाइनीज मांझे से दूरी बनाने की बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को कई अन्य बातें भी बताई हैं, जिन्हें अपनाकर बच्चे अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं। योगी आदित्यनाथ ने यूपी के सभी बच्चों के लिए पत्र लिखा है। इसे ‘योगी की पाती’ नाम दिया गया है। इस पत्र में उन्होंने चाइनीज मांझे और मोबाइल के प्रति बच्चों की लत पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा कि पतंग से प्रेम ठीक है, लेकिन चाइनीज मांझे से दूरी बनाएं। सीएम योगी ने बताया यूपी सरकार पूरे उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चला रही है।

इस अभियान में बच्चे भी सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर आपको कहीं भी चाइनीज मांझा बिकता दिखे तो परिजनों के जरिए पुलिस को सूचना दें। सीएम योगी ने मोबाइल फोन का ज्यादा उपयोग करने से होने वाली परेशानियों के बारे में भी बच्चों को बताया है। उन्होंने लिखा कि मोबाइल बच्चों का कीमती समय चुरा लेता है। मोबाइल गेम और रील कई घंटे बर्बाद करते हैं, आंखें भी कमजोर होती हैं। इसलिए मोबाइल की जगह किताबों से दोस्ती करें और परिवार के साथ समय बिताएं। बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए सीएम योगी ने कहा कि बिना डरे, ध्यान से प्रश्न पत्र पढ़कर उत्तर लिखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और प्रयास में कमी न रखें। योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “कर्मण्येवाधिकारस्ते मा फलेषु कदाचन।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *