Vedanta Chairman Son Agnivesh Agarwal Death: वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के बेटे अग्निवेश का बुधवार (07 दिसंबर) को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। अग्निवेश वेदांता समूह की कंपनी तलवंडी साबो पावर लिमिटेड (TSPL) के बोर्ड में शामिल थे। अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि अग्निवेश अमेरिका में स्कीइंग के दौरान घायल हुए थे। उन्हें इलाज के लिए माउंट सिनाई अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें बुधवार को कार्डियक अरेस्ट आया।
अनिल अग्रवाल ने बुधवार रात करीब 10 बजे X पर पोस्ट कर बेटे के निधन की जानकारी दी। एक भावुक पोस्ट में बेटे के निधन को जीवन का सबसे अंधकारमय दिन बताया। उन्होंने लिखा कि वे अपने बेटे से किए हुए वादे को निभाते हुए अपनी कमाई का 75% समाज को लौटाएंगे।
Today is the darkest day of my life.
My beloved son, Agnivesh, left us far too soon. He was just 49 years old, healthy, full of life, and dreams. Following a skiing accident in the US, he was recovering well in Mount Sinai Hospital, New York. We believed the worst was behind us.… pic.twitter.com/hDQEDNI262
— Anil Agarwal (@AnilAgarwal_Ved) January 7, 2026
पीएम मोदी ने जताया दु:ख
प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनिल अग्रवाल के पोस्ट रिप्लाई करते हुए X पर लिखा “अग्निवेश अग्रवाल का असामयिक निधन अत्यंत चौंकाने वाला और दुखदायी है। इस हृदयस्पर्शी श्रद्धांजलि में आपके गहन शोक की गहराई स्पष्ट झलक रही है। प्रार्थना है कि आप और आपका परिवार निरंतर शक्ति एवं साहस प्राप्त करें। ओम शांति।
The untimely passing of Shri Agnivesh Agarwal is deeply shocking and saddening. The depth of your grief is evident in this touching tribute. Praying that you and your family find continued strength and courage. Om Shanti.@AnilAgarwal_Ved https://t.co/qn0DBuBj2S
— Narendra Modi (@narendramodi) January 8, 2026
1976 में पटना में हुआ था जन्म | Vedanta Chairman Son Agnivesh Agarwal Death
अनिल अग्रवाल ने बताया कि उनके बेटे अग्निवेश का जन्म 3 जून, 1976 को पटना में हुआ था। अजमेर के मेयो कॉलेज से उसने पढ़ाई की और एक सफल पेशेवर करियर बनाया। फुजैराह गोल्ड की स्थापना में अग्निवेश ने अहम भूमिका निभाई और हिंदुस्तान जिंक के चेयरमैन भी रहे। अनिल अग्रवाल ने अपने बेटे को एक खिलाड़ी, संगीतकार और लीडर बताया, जो अपनी गर्मजोशी, विनम्रता और दयालुता के लिए जाने जाते थे।
अग्निवेश 2019 तक हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के चेयरमैन रहे
कॉमर्स में ग्रेजुएट अग्निवेश जिंक उत्पादक कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के 2019 तक चेयरमैन रहे। उन्होंने भारत में माइनिंग में उस समय प्रचलित तकनीक को मॉडर्न बनाया, जिसे इंटरनेशनल बेंचमार्क माना गया। उन्होंने हिंदुस्तान जिंक को विश्व की टॉप कंपनी बनाने में अहम रोल निभाया।
इनके साथ ही वे फुजैराह गोल्ड के प्रेसिडेंट और MD रहे, जिसकी स्थापना 2009 में हुई थी और तब से वे अलुवर्क्स लिमिटेड के बोर्ड में शामिल थे। साथ ही वेदांता से जुड़ी पावर कंपनी के बोर्ड में भी शामिल थे। वे 1995 से 2013 तक मद्रास एल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर रहे। साथ ही 2009 से स्टरलाइट एनर्जी लिमिटेड के गैर-कार्यकारी निदेशक भी थे।
इन कंपनियों में डायरेक्टर
तेंगपानी टी कंपनी लिमिटेड
ट्विन स्टार इंटरनेशनल लिमिटेड
स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड
स्टरलाइट इन्फ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग्स प्राइवेट लिमिटेड
स्टरलाइट आयरन एंड स्टील कंपनी लिमिटेड
प्राइमेक्स हेल्थकेयर एंड रिसर्च प्राइवेट लिमिटेड।

